लाइव न्यूज़ :

Friendship Day पर इजरायल के प्रधानमंत्री ने भारत किया विश, पीएम मोदी ने इस अंदाज में दिया जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2019 17:09 IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। भारत में इजरायल के दूतावास के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें भारत को संबोधित करते हुए फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने फ्रेंडशीप डे के मौके पर 'इजरायल इन इंडिया' द्वारा किए ट्वीट का जवाब दिया है।पीएम मोदी ने लिखा 'हमारी दोस्ती मजबूत और शाश्वत है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रेंडशीप डे के मौके पर 'इजरायल इन इंडिया' द्वारा किए ट्वीट का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने लिखा है 'धन्यवाद और इजरायल के नागरिकों और मेरे अच्छे दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू को हैप्पी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।' पीएम मोदी ने आगे लिखा 'हमारी दोस्ती मजबूत और शाश्वत है! मैं कामना करता कि हमारे राष्ट्र के बीच आने वाले समय में और अधिक बढ़ें और समृद्ध हों!'

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। भारत में इजरायल के दूतावास के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें भारत को संबोधित करते हुए फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें साल 1975 में आई फिल्म शोले का मशहूर गाना - 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का इंस्ट्रूमेंटल टोन इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में पीएम मोदी और नेतन्याहू के दौरों के दौरान की तस्वीरों लगाई गई हैं। कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2019 इंडिया। हमारी दोस्ती और मजबूत हो और हमारी साझेदारी नई ऊंचाइयां तय करें। ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे......'

बीते हफ्ते एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पीएम मोदी के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगी थी। दरअसल, इज़राइल में 17 सितंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की लिकुड पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी तस्वीर वाले बैनर लगाए हैं।

इज़राइली प्रधानमंत्री नौ सितंबर को एक दिन की यात्रा पर भारत जाएंगे, जहां वह मोदी से मुलाकात करेंगे। उनकी यह यात्रा मध्यावधि चुनाव से ठीक आठ दिन पहले होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह