लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- 'अपने दिल का दर्द दिल में ही दबाये रखें हैं, करते बयां तो पूरी महफिल को रूला देते'

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2020 14:51 IST

दिल्ली में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हुई हिंसा की निंदा की थी।  ओवैसी ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस दंगाईयों के साथ पत्थरबाजी कर रही है। उन्होंने कहा, शाह से दिल्ली पुलिस को छूट दी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा में मारे गए एक पुलिसकर्मी सहित सभी लोगों की मौत पर ओवैसी ने दुख प्रक्रट किया है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के नालों से एक के बाद एक लाशें बाहर आ रही है। वहीं, करीब 250 लोगों को अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। इसी बीच हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि अपने दिल का दर्द दिल में ही दबाये रखें हैं, करते बयां तो पूरी महफिल को रूला देते।

दरअसल, औवैसी ने जो खबर साझा किया है, उसकी हेडिंग कुछ इस तरह है कि दिल्ली हिंसा में जिन लोगों के घर व उम्मीद बर्बाद हुए हैं, वह अपने मुहल्ले को छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर हैं।  

Apne dil ka dard dil hi mein dabaye rakhe hain,Karte bayan to mehfil ko rula dete.Their Homes and Hopes Gutted, Families are Moving Out of Riot-Hit Delhi Colonieshttps://t.co/Zo1NEZcKNX— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 27, 2020

असदुद्दीन ओवैसी हिंसा के लिए पुलिस की कार्रवाई को लेकर अमित शाह पर भी हमला कर चुके हैं- 

दिल्ली में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हुई हिंसा की निंदा की थी।  ओवैसी ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस दंगाईयों के साथ पत्थरबाजी कर रही है। उन्होंने कहा, शाह से दिल्ली पुलिस को छूट दी हुई है। हिंसा में मारे गए एक पुलिसकर्मी सहित सभी लोगों की मौत पर ओवैसी ने दुख प्रक्रट किया है। 

ओवैसी ने कहा था कि मैं दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करता हूं, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और नागरिकों की जान चली गई। यह देश के लिए शर्म की बात है कि जब विदेशी गणमान्य व्यक्ति यहां की यात्रा पर थे तब हिंसा भड़क उठी है। पुलिस इस हिंसा को रोकने में असफल हुई है। एआईएमआईएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ओवैसी का यह वीडियो पोस्ट किया था। 

ओवैसी वीडियो में कहते दिखे कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। 

This violence in Delhi has to stop. pic.twitter.com/mQQ9QwRSZx— AIMIM (@aimim_national) February 24, 2020

दिल्ली हिंसा का अपडेट ये है-

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। आज अधिकतर इलाकों में शांति है। पुलिस का दावा है कि हालात सामान्य हैं। पुलिसबल दंगा प्रभावित इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। घायलों की संख्या 200 के पार है। हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की थी।

  

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीअसदुद्दीन ओवैसीअमित शाहकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत