लाइव न्यूज़ :

CAA पर सीएम ठाकरे ने भाजपा से पूछा, मैं जानना चाहूंगा कि अन्य देशों से आने वाले हिन्दुओं को कहां और कैसे बसाया जाएगा

By भाषा | Updated: December 19, 2019 14:32 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा-नीत केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि बेलगाम सीमा विवाद मामले में वह महाराष्ट्र के बजाए कर्नाटक का पक्ष ले रही है। वह महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी के अभिभाषण पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने एक दिसंबर को मुंबई के विधान भवन में राज्य विधान मंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधयेक का समर्थन किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि सरकार इन हिन्दू आव्रजकों को देश में किस जगह पर और कैसे बसाने वाली है?

उन्होंने भाजपा-नीत केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि बेलगाम सीमा विवाद मामले में वह महाराष्ट्र के बजाए कर्नाटक का पक्ष ले रही है। वह महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यपाल बी. एस. कोश्यारी के अभिभाषण पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे।

राज्यपाल ने एक दिसंबर को मुंबई के विधान भवन में राज्य विधान मंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं जानना चाहूंगा कि अन्य देशों से आने वाले हिन्दुओं को कहां और कैसे बसाया जाएगा।

मुझे नहीं लगता कि आपके (केन्द्र) पास इस संबंध में कोई भी योजना है।’’ ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधयेक का समर्थन किया था लेकिन राज्यसभा में इस पर मतदान के दौरान सदन से बर्हिगमन कर गए थे। उनका आरोप था कि पार्टी को उसके सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम सीमा विवाद का भी जिक्र किया। महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा बताता है क्योंकि वह पूर्ववर्ती बांबे प्रेसिडेंसी का हिस्सा था, लेकिन वर्तमान में वह भाषाई आधार पर कर्नाटक का एक जिला है।

ठाकर ने आरोप लगाया, ‘‘उच्चतम न्यायालय में कानूनी लड़ाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कर्नाटक का साथ दिया और महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर दिया... यह पिछले पांच साल से चल रहा है और सभी को अंधेरे में रखा गया।’’ उन्होंने भाजपा से कहा कि वह गायों को लेकर हिन्दू विचारक वीर दामोदर सावरकर के विचारों पर अपना रुख स्पष्ट करे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमोदी सरकारदेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है