अखिलेश यादव के ईवीएम दावे पर पार्टी ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- अधिकारी ने मानी चूक की बात

By मनाली रस्तोगी | Published: March 9, 2022 01:30 PM2022-03-09T13:30:37+5:302022-03-09T13:35:26+5:30

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अधिकारी को प्रोटोकॉल में चूक की बात स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है। मालूम हो, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर "वोट चुराने" की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

On Akhilesh Yadav's EVM claim party tweets clip before uttar pradesh election 2022 results | अखिलेश यादव के ईवीएम दावे पर पार्टी ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- अधिकारी ने मानी चूक की बात

अखिलेश यादव के ईवीएम दावे पर पार्टी ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- अधिकारी ने मानी चूक की बात

Highlightsअखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या जीत रही है, इसलिए भाजपा डरी हुई है।उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक अधिकारी को प्रोटोकॉल में चूक की बात स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में वाराणसी कमीशनर दीपक अग्रवाल ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की आवाजाही में प्रोटोकॉल में चूक हुई थी। लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि वोटिंग मशीन को हटाना असंभव है। तीन स्तरीय सुरक्षा है। केवल एक प्रवेश बिंदु है (जहां मशीनें रखी गई हैं) जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि चाहें तो वे भी निगरानी रख सकते हैं।"

वहीं, वीडियो को पोस्ट करते हुए पार्टी ने कैप्शन में लिखा, "EVM मूवमेंट में चुनाव आयोग के  प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया- कमिश्नर वाराणसी। कई जिलों में ईवीएम में हेरा-फेरी की जानकारी प्राप्त हो रही है। ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या अधिकारियों पर सीएम ऑफिस से दबाव बनाया जा रहा है? चुनाव आयोग कृपया स्पष्ट करे।" बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। ऐसे में नतीजों से पहले ही इस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं। 

मालूम हो, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर "वोट चुराने" की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी अयोध्या जीत रही है, इसलिए भाजपा डरी हुई है। चुनाव आयोग के अधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। ऐसे में मौर्य ने कहा, "एक व्यक्ति जो वंशवादी शासन का प्रतीक है, लोकतंत्र को बचाने के लिए क्रांति की बात करना हास्यास्पद है। केवल भाजपा ही लोकतंत्र को बचाने में मदद कर रही है।"

बताते चलें कि इस बार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ। राज्य चुनाव के इस सीजन को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

Web Title: On Akhilesh Yadav's EVM claim party tweets clip before uttar pradesh election 2022 results

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे