लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी को संसद को देंगे ओवैसी पर हुए हमले का विस्तृत जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2022 18:05 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 फरवरी को संसद में एआईएमआईएम सांसद ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले का विस्तृत विस्तृत जवाब देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी पर यह हमला मेरठ से दिल्ली लौटते वक्त हापुड़ के छिजारसी टोल गेट पर हुआ था। पुलिस ने दो लोगों को किया है गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 फरवरी को संसद में एआईएमआईएम सांसद ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले का विस्तृत विस्तृत जवाब देंगे। उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वह बाल बाल बचे थे, लेकिन उनकी गाड़ी में गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई थी। 

ओवैसी पर यह हमला मेरठ से दिल्ली लौटते वक्त हापुड़ के छिजारसी टोल गेट पर हुआ था। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमलावरों की पहचान गौतमबुद्ध नगर के सचिन और सहारनपुर के निवासी शुभम के रूप में हुई है। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनके खिलाफ धारा 307 यानी हत्या की कोशिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया और फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि सचिन और शुभम असदुद्दीन ओवैसी के भाषणों को लेकर नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने ओवैसी को निशाना बनाया था।

वहीं हैदराबाद में शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी पर हमले की निंदा करते हुए एआईएमआईएम समर्थकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने चारमीनार पर विरोध प्रदर्शन किया। एमआईएमआई पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी रोष है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम