NVS Admit Card 2022: नॉन टीचिंग पदों के लिए नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड जारी, इस तारिख को है परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र निकालने का तरीका

By आजाद खान | Published: February 27, 2022 01:05 PM2022-02-27T13:05:56+5:302022-02-27T13:09:05+5:30

NVS Admit Card 2022 के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

NVS Admit Card 2022 Navodaya Vidyalaya issued non teaching posts admit card know exam date how to download process | NVS Admit Card 2022: नॉन टीचिंग पदों के लिए नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड जारी, इस तारिख को है परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र निकालने का तरीका

NVS Admit Card 2022: नॉन टीचिंग पदों के लिए नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड जारी, इस तारिख को है परीक्षा, जानें प्रवेश पत्र निकालने का तरीका

HighlightsNVS ने नॉन-टीचिंग भर्ती की परीतक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 08 से 13 मार्च 2022 तक चलेगी।इससे जुड़ी तमाम जानकारियां आपको navodaya.gov.in पर मिल जाएगी।

NVS Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन-टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। इसके तहत जो उम्मीदवार इस पद के लिए अपना फॉर्म भरे थे, वे अब वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है जो 08 से 13 मार्च 2022 तक चलेगी। अगर आप अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी और जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इसे पहले डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी एग्जाम का समय और स्थान जैसी और सभी जानकारियां दी गई है। 

NVS Admit Card 2022: ऐसे करें एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसके माध्यम से आप आसानी से NVS Admit Card 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप्स 1. इसके लिए सबसे पहले आप एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2. फिर आप ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वहां बताए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3. इसके बाद आपसे अपना लॉगिन विवरण मांगा जाएगा, उसे वहां दर्ज करें।
स्टेप्स 4. अंत में नवोदय विद्यालय का प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा। 
स्टेप्स 5. इसे यहां से डाउनलोड कर लें और फिर परीक्षा की तैयारी करें। 

NVS Admit Card 2022: किसकी परीक्षा कब होगी

जानकारी के मुताबिक, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर और स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा 08 मार्च 2022 को होगी। जहां नियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) और लैब अटेंडेंट के लिए परीक्षा 09 मार्च 2022 को होनी है वही सहायक अनुभाग अधिकारीए और एमटीएस के लिए परीक्षा को 10 मार्च 2022 को रखी गई है। इसके साथ 11 मार्च 2022 को जेएसए, ऑडिट असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर का परीक्षा होना तय हुआ है। 

समिति ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), कैटरिंग असिस्टेंट और मेस हेल्पर के लिए 12 मार्च को परीक्षा लेगी। वहीं अगर सहायक आयुक्त की परीक्षा की बात की जाए तो यह परीक्षा 13 मार्च 2022 को होनी की बात है। 

Web Title: NVS Admit Card 2022 Navodaya Vidyalaya issued non teaching posts admit card know exam date how to download process

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे