लाइव न्यूज़ :

NTA NEET Result 2020: आज जारी हो सकता है NEET 2020 का रिजल्ट, ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 08:48 IST

देश के 536 मेडिकल कॉलेजों में करीब 80 सीटें हैं। इनमें आधी सीटें सरकारी कॉलेजों के पास हैं और आधी निजी मेडिकल कॉलेजों के पास। एनएमसी बिल कानून में निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें यानि 20 हजार सीटों की फीस तय करने का अधिकार सरकार को दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देNEET 2020 का रिजल्ट सोमवार (12 अक्टूबर) को जारी हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2020) का रिजल्ट सोमवार (12 अक्टूबर) को जारी हो सकता है। जो विद्यार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि कोरोना काल में 16 लाख छात्रों की पेन-पेपर आधारित एक दिन में होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। जिसके परिणाम का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस परीक्षा में करीब 85 फीसदी छात्र परीक्षा उपस्थित हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा की आंसर की जारी कर छात्रों को 48 घंटे में रिस्पॉन्स का समय दिया था।

नीट परीक्षा परिणाम में देरी की वजह परीक्षा का कम्प्यूटर बेस्ड न होकर मेन्युअल होना है। इससे परीक्षा की ओएमआर शीट को स्कैन करने में काफी समय लगता है। इसके बाद छात्रों को अपने जवाब जांचने और जारी आंसर की में यदि कोई त्रुटि है तो उसे चैलेंज करने का अवसर दिया जाता हैं। यह सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिससे अगले चार से पांच दिनों में परिणाम जारी किया जाएगा।

देश के 536 मेडिकल कॉलेजों में करीब 80 सीटें हैं। इनमें आधी सीटें सरकारी कॉलेजों के पास हैं और आधी निजी मेडिकल कॉलेजों के पास। एनएमसी बिल कानून में निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें यानि 20 हजार सीटों की फीस तय करने का अधिकार सरकार को दिया गया है। इस तरह 75 फीसदी मेडिकल सीट यानि करीब 60 हजार सीटों की फीस सरकार निर्धारित करेगी।

NEET Result 2020 ऐसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं। मुखपृष्ठ पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें। 

 

टॅग्स :नीटएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया