लाइव न्यूज़ :

आतंकियों का सफाया करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे ब्लैक कैट एनएसजी कमांडोः रिपोर्ट्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 21:01 IST

28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक कैट कमांडो तैनात रहेंगे।

Open in App

श्रीनगर, 21 जूनः रमज़ान के महीने में एकतरफा सीजफायर के बाद सरकार ने एकबार फिर चरमपंथियों और आतंकियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों से निपटने के लिए केंद्र ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम तैनात कर दी है। बता दें कि 28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक कैट कमांडो तैनात रहेंगे।

'ब्लैक कैट' कमांडो के नाम से मशहूर इस खास प्रशिक्षित दस्ते का इस्तेमाल कश्मीर में चल रहे आतंकविरोधी अभियानों के दौरान भी किये जाने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर घाटी में कुछ समय के लिए एनएसजी की एक टीम तैनात की गई है और शहर के बाहरी इलाके में उनका कठोर प्रशिक्षण चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त राजनीतिक उठा-पटक भी जारी है। बीजेपी ने टीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है जिसकी वजह से सीएम महबूबा मुफ्ती को इस्तीफा देना पड़ा। सत्ता की बागडोर राज्यपाल एनएन वोरा के हाथ में है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में गृह मंत्रालय ने कश्मीर में एनएसजी की तैनाती को अनुमति दी थी। उन्होने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा हो जाने के बाद उनका इस्तेमाल किया जाएगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर