लाइव न्यूज़ :

NSA अजीत डोभाल को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, अमित शाह-एस जयशंकर के कद के बराबर पहुंचे

By हरीश गुप्ता | Updated: June 4, 2019 09:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ अस्पष्ट कारणों से सुषमा स्वराज को अपनी टॉप-4 टीम में शामिल न करने का फैसलाकर जयशंकर को लाए. जयशंकर का सुषमा के साथ बहुत अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं था. इस प्रकार मोदी ने डोभाल को कैबिनेट रैंक देकर राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता दी है.

Open in App
ठळक मुद्देअजित डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और लगातार दूसरी बार पांच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में नियुक्त किया गया.इस कड़ी में पहला आदेश डोवाल के दूसरे कार्यकाल और उनकी पदोन्नति के लिए जारी किया गया है. गृह मंत्रालय कमान कद्दावर अमित शाह के संभालने से आंतरिक सुरक्षा मामलों में डोभाल की भूमिका निश्चित रूप से केवल सलाहकार की होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सबसे भरोसेमंद अजित डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और लगातार दूसरी बार पांच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में नियुक्त कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के पुनर्गठन की दिशा में अपना पहला कदम रखा है. प्रधानमंत्री का पहला कार्यकाल समाप्त होने के साथ डोभाल के अलावा प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र और उपप्रधान सचिव पी. के. मिश्र का कार्यकाल समाप्त हो गया है.इस कड़ी में पहला आदेश डोवाल के दूसरे कार्यकाल और उनकी पदोन्नति के लिए जारी किया गया है. उनकी पदोन्नति के साथ विसंगति भी सामने आई है. विदेश मंत्री बनए गए एस. जयशंकर 1977 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं, जबकि डोभाल 1968 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) हैं. विदेशी मामलों के मंत्रालय में बड़े बदलाव के लिए मोदी ने बाहर से विशेषज्ञ को लाने का फैसला किया जो दो साल पूर्व अत्यधिक वेतन पर टाटा में शामिल हुए थे.प्रधानमंत्री मोदी कुछ अस्पष्ट कारणों से सुषमा स्वराज को अपनी टॉप-4 टीम में शामिल न करने का फैसलाकर जयशंकर को लाए. जयशंकर का सुषमा के साथ बहुत अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं था. इस प्रकार मोदी ने डोभाल को कैबिनेट रैंक देकर राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता दी है. डोभाल गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को दिए गए पद के बराबर हैं. हालांकि तकनीकी रूप से ये दोनों पद में डोभाल से वरिष्ठ हैं.आंतरिक सुरक्षा मामलों में होगी सलाहकार की भूमिका गृह मंत्रालय कमान कद्दावर अमित शाह के संभालने से आंतरिक सुरक्षा मामलों में डोभाल की भूमिका निश्चित रूप से केवल सलाहकार की होगी. खुफिया ब्यूरो (आईबी) पहले गृह मंत्री को रिपोर्ट करेगा, एनएसए को नहीं. वहीं, जयशंकर विदेशी मामलों के पुराने खिलाड़ी हैं, इसलिए वहां भी डोभाल की भूमिका बहुत कम हो जाएगी.नृपेंद्र मिश्र को बाद में बनाया जा सकता राज्यपालअब सबकी निगाहें नृपेंद्र मिश्र के लिए होने वाली की अगली घोषणा पर टिकी हैं, जो 5 साल के अतिरिक्त कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि मिश्र के दोबारा कार्यकाल की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं. उन्हें बाद में राज्यपाल बनाया जा सकता है. इन सूत्रों का यह भी कहना है कि निष्ठावान उप प्रधान सचिव पी. के. मिश्र को पदोन्नति मिल सकती है.

टॅग्स :अजीत डोभालनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां