लाइव न्यूज़ :

NRC हिन्दुस्तान में लागू होना चाहिए, घुसपैठिए कांग्रेस, ममता, सपा के लिए वोट बैंक हैंः शिया वक्फ बोर्ड

By भाषा | Updated: December 26, 2019 14:20 IST

उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि ये घुसपैठिए कांग्रेस, ममता, सपा के लिए वोट बैंक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर प्रदेश में घुसपैठियों के वोटर आईडी कार्ड बना रही है। रिजवी ने कहा कि जब एनआरसी लागू होगा तो घुसपैठियों की शक्ल सामने आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून में मुसलमानों को न शामिल करना भारत की सुरक्षा के हित में है।भारत का मुसलमान है, वही सिर्फ हिन्दुतानी है और जो मुसलमान घुसपैठिये हैं, उनको देश छोड़ना ही चाहिए।

उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि हिन्दुस्तानी मुसलमानों को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से खतरा नहीं है और एनआरसी हिन्दुस्तान में लागू होना चाहिए।

बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा, ''हिन्दुस्तानी मुसलमानों को एनआरसी से खतरा नहीं है। एनआरसी हिन्दुस्तान में लागू होना चाहिए। असल मामला घुसपैठियों की पहचान का है जो हमारे देश के लिए खतरा है।''

उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए कांग्रेस, ममता, सपा के लिए वोट बैंक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर प्रदेश में घुसपैठियों के वोटर आईडी कार्ड बना रही है। रिजवी ने कहा कि जब एनआरसी लागू होगा तो घुसपैठियों की शक्ल सामने आएगी।

पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के जो अल्पसंख्यक हिन्दू भारत आये हैं, वो असल में धर्म के आधार पर जुल्म झेल कर अपना धर्म और अपनी जान बचा कर आये हैं। उनको नागरिकता संशोधन कानून का लाभ मिलना चाहिए और इन देशों के जो मुसलमान भारत आये हैं वह अपने निजी फायदे के लिए आये हैं या भारत को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आए हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में मुसलमानों को न शामिल करना भारत की सुरक्षा के हित में है। उन्होंने कहा कि जो भारत का मुसलमान है, वही सिर्फ हिन्दुतानी है और जो मुसलमान घुसपैठिये हैं, उनको देश छोड़ना ही चाहिए।

रिजवी ने कहा कि एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कांग्रेस और उसकी जैसी पार्टियों ने हिंदुस्तानी मुसलमानों से करवा कर सड़कों पर उनका खून बहाया है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में कई प्रदेशों में जो उग्र प्रदर्शन हुए हैं, वह साजिश के तहत कराए गए हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीकांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह