लाइव न्यूज़ :

'मैं भी चौकीदार' नारे वाले चाय के कपों को लेकर रेलवे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, EC ने जारी किया नोटिस

By स्वाति सिंह | Updated: March 30, 2019 09:43 IST

कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि यह 'अनजाने में हुई गलती' है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे।एयर इंडिया ने बोर्डिंग पास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मख्यमंत्री विजय रूपाणी की तस्वीरों का फिर इस्तेमाल किया।  कप पर विज्ञापन एनजीओ ‘संकल्प फाउंडेशन’ ने दिया था।

चुनाव आयोग ने शनिवार को भारतीय रेलवे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस भेजा है.दरअसल, शुक्रवार को यात्रियों ने बताया कि उन्हें जिन पेपर कपों में चाय दी गई उस पर 'मैं भी चौकीदार' लिखा था।

काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेपर कप की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट वायरल होने पर रेलवे ने कहा कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है। ऐसा दावा किया गया कि इन कपों में दो बार चाय दी गई। कप पर विज्ञापन एनजीओ ‘संकल्प फाउंडेशन’ ने दिया था।

कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि यह 'अनजाने में हुई गलती' है।

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन खबरों की जांच की गई जिनमें कहा गया कि 'मैं भी चौकीदार' लेबल वाले कपों में चाय दी गई। यह आईआरसीटीसी की बिना पूर्व मंजूरी के किया गया। सुपरवाइजर/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।'

उन्होंने कहा, 'सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कदाचार के लिए सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।'

उधर, एयर इंडिया ने भी शुक्रवार को बोर्डिंग पास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मख्यमंत्री विजय रूपाणी की तस्वीरों का फिर इस्तेमाल किया। 

शुक्रवार की शाम मदुरै से एयर इंडिया की उड़ान लेने वाले एक यात्री ने अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर को ट्वीट किया। बोर्डिंग पास में जनवरी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए एक विज्ञापन में मोदी और रूपाणी की तस्वीरें थी। 

कुछ दिन पहले ही विमानन कंपनी ने आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर आलोचना का सामना करने के बाद ऐसे पास को वापस लेने का फैसला किया था। चुनाव आयोग ने इन्हें भी नोटिस भेजा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत