लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान खान की पार्टी के पूर्व MLA का छलका दर्द, कहा- मोदी साहब मुझे भारत में शरण दें, मैं वापस नहीं जाऊंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2019 13:08 IST

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से पूर्व विधायक बलदेव बलदेव सिंह ने कहा कि भारतीय सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख परिवार यहां आ सकें।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में न सिर्फ अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि मुस्लिम भी कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ से पूर्व विधायक का दर्द छलका है और उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद लगाई है।

पाकिस्तान में न सिर्फ अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि मुस्लिम भी कर रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ से पूर्व विधायक का दर्द छलका है और उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद लगाई है और भारत में लौटने की गुहार लगाई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान में न केवल अल्पसंख्यक बल्कि मुस्लिम भी वहां (पाकिस्तान) सुरक्षित नहीं हैं। हम पाकिस्तान में बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। मैं भारतीय सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह मुझे यहां शरण दें। मैं वापस नहीं जाऊंगा।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख परिवार यहां आ सकें। मैं चाहता हूं कि मोदी साहब उनके लिए कुछ करें। वहां उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।' बता दें अभी हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से कथित तौर पर हिंदू लड़की अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया था।  रोहरी निवासी रिनो कुमारी को 29 अगस्त को उस वक्त अगवा किया गया था कि जब वह अपने स्कूल जा रही थी। उसके परिवार ने दावा किया था कि एक मुसलमान व्यक्ति ने उसे अगवा किया। 

बाद में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुलिस ने इस मामले में घोटकी से 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। पीटीआई के सांसद रमेश कुमार का कहना था कि यह पहली बार है जब एक अगवा हुई हिंदू लड़की को उसके परिवार से सुरक्षित दोबारा मिलवाया गया। अल्पसंख्यक महिलाओं के जबरन धर्मांतरण का मामला उस वक्त सामने आया जब 19 वर्षीय एक सिख लड़की का इस्लाम में धर्मांतरण करा कर पंजाब प्रांत के एक मुसलमान युवक के साथ निकाह कराऐ जाने की खबर आई। लड़की को पंजाब के राज्यपाल और 30 सदस्यीय सिख समिति के बीच कई दिन तक चली बातचीत के बाद परिवार से मिलाया गया था। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह