लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव, बोले- 'पीएम बनने की रेस में भी नहीं हूं'

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2023 23:11 IST

शरद पवार ने कहा, "मेरा प्रयास विपक्ष को एक साथ लाने के लिए है। वही प्रयास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जा रहा है। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, इसलिए पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा- मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूंसाथ ही उन्होंने कहा- मैं पीएम बनने की दौड़ में नहीं हूंपवार ने कहा, मेरा प्रयास विपक्ष को एक साथ लाने के लिए है

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की दौड़ में नहीं हैं। एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी भूमिका विपक्षी दलों को एकजुट करने और अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन बनाने में मदद करने की है।

एएनआई से बातचीत के दौरान पवार ने कहा, "मेरा प्रयास विपक्ष को एक साथ लाने के लिए है। वही प्रयास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जा रहा है। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, इसलिए पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है। मैं पीएम बनने की दौड़ में नहीं हूं। हम चाहते हैं एक ऐसा नेतृत्व जो राष्ट्र के विकास के लिए काम कर सकता है।" 

हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमवीए गठबंधन पार्टियां अभी सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। एएनआई ने पवार के हवाले से कहा, "मेरे आवास पर एक बैठक आयोजित की गई थी, जहां इस बात पर चर्चा हुई थी कि तीनों दलों (एमवीए के) के नेता इस पर फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे।" 

उन्होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की प्रशंसा करते हुए कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे राहुल गांधी की पदयात्रा का सबसे अच्छा उदाहरण हैं। राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि लोग उनकी विचारधारा को मजबूत करेंगे।" महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट शामिल हैं, ने निकाय, लोकसभा और विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का फैसला किया है।

पिछले हफ्ते, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि वे उन सभी 19 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिन्हें शिवसेना (अविभाजित) ने पिछले चुनाव में जीता था। हालांकि, 19 सांसदों में से 13 एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले, पवार ने कहा था कि विपक्षी एकता रातोंरात नहीं होगी और आश्वासन दिया था कि "अगले तीन से चार महीनों की चर्चा में यह किया जा सकता है। 

टॅग्स :शरद पवारNCPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए