लाइव न्यूज़ :

कुंभ के दौरान फर्जी कोविड जांच घोटाले में तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:49 IST

Open in App

कुंभ के दौरान फर्जी कोविड जांच मामले में हरिद्वार की एक अदालत ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज की मल्लिका और शरत पंत तथा नलवा पैथ लैब्स के डा नवतेज नलवा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं । मामले में तीनों मुख्य अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हरिद्वार की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को जारी किए । इस मामले में तीन फर्मों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ये दोनों कंपनियां भी शामिल हैं । हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद विशेष जांच दल उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहा है । उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को अभियुक्तों की तलाश में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नयी दिल्ली रवाना किया गया है । इस साल हरिद्वार में कुंभ के दौरान सैकडों ऐसे लोगों को निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट दे दी गई जिनके नमूने भी नहीं लिए गए थे । इसके अलावा, इनमें से अनेक लोग तो हरिद्वार कुंभ में भी नहीं गए थे । कुंभ के दौरान कोविड जांच कराने के लिए नोएडा की मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को जिम्मा सौंपा गया था जिसने आगे यह काम दिल्ली के लालचंदानी लैब्स और हिसार के नलवा लैब्स को दे दिया । हरिद्वार कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए हाल ही में उत्तराखंड के दो अधिकारियों को भी निलंबित किया गया था । तत्कालीन मेलाधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा अर्जुन सिंह सेंगर और तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डा एनके त्यागी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर 26 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था । यह कार्रवाई कथित फर्जी कोविड जांच घोटाले की जांच के लिए हरिद्वार के जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की संस्तुति के आधार पर की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुंभ मेले में फर्जी जांच घोटाले के मामले में उत्तराखंड के दो अधिकारी निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप