लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी समेत छह के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 18, 2020 22:27 IST

अदालत ने इसे न्यायिक कार्यवाही का उल्लंघन मानते हुए रीता और राय समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

Open in App

लखनऊ की एक विशेष अदालत ने भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस नेता अजय राय समेत छह लोगों के खिलाफ वर्ष 2015 में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये एक फरवरी की तारीख नियत की है। कांग्रेस ने अगस्त 2015 में राजधानी स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी दौरान करीब पांच हजार पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने विधानभवन की तरफ कूच कर दिया।

जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर पथराव किया था। इस घटना में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ—साथ आम लोगों को भी चोटें आयी थीं। रीता बहुगुणा जोशी उस वक्त कांग्रेस की नेता थीं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 25 दिसम्बर 2015 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

मगर उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले के त्वरित निपटारे के आदेश के बावजूद रीता और कांग्रेस नेता अजय राय समेत कई लोग अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस वजह से उन पर आरोप तय नहीं हो सके। अदालत ने इसे न्यायिक कार्यवाही का उल्लंघन मानते हुए रीता और राय समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव