लाइव न्यूज़ :

नैनीताल के होटल में नोएडा निवासी महिला का शव मिला

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:25 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली एक महिला नैनीताल में होटल के कमरे में संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत पाई गई है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक (अपराध) देवेंद्र पीचा ने बताया कि वह यहां अपने लिव—इन पार्टनर और दो अन्य दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने आई थी । उन्होंने बताया कि घटना के बारे में सोमवार सुबह पता चला जब महिला ने न तो होटल स्टाफ का फोन उठाया और न ही अपने कमरे का दरवाजा खोला । उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर वह मृत पड़ी मिली । उन्होंने बताया कि उसके मुंह पर झाग थे और उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था । उन्होंने बताया कि महिला की पहचान नोएडा एक्सटेंशन की रहने वाली 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा के रूप में हुई है, वह तलाकशुदा थी और उसकी एक 11 माह की बच्ची भी है । होटल के कमरे से मिले पहचान पत्र से पता चला है कि होटल में ऋषभ के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराने वाला महिला का लिव—इन पार्टनर वास्तव में नोएडा का एक कबाड़ व्यापारी इमरान था । पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से इमरान फरार है जिसे तलाश किया जा रहा है । होटल के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार देर रात उनके कमरे से शोर सुनाई दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida News: जल्दी कीजिए!, आपके पास 24 घंटे का वक्त, पानी का बकाया बिल नहीं किया जमा तो कट जाएगा कनेक्शन, 5000 बकायेदारों पर 34 करोड़ रुपये का बिल बकाया

कारोबारYamuna Expressway: एक सितंबर से कई बदलाव, PM किसान योजना में KYC होना जरूरी, यमुना एक्सप्रेस-वे का सफर महंगा, जानें सबकुछ

क्राइम अलर्टनोएडाः स्विगी के फूड डिलिवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या की, जानें क्या है कारण

भारतनोएडाः सुपरटेक को सुप्रीम कोर्ट में झटका, एमराल्ड कोर्ट के दोनों टॉवर तोड़ने का आदेश, बॉयर्स को लौटना होगा 12% सालाना ब्याज की दर से पैसा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम