पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला, 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह लेंगी जगह, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 29, 2022 11:13 AM2022-11-29T11:13:55+5:302022-11-29T11:14:58+5:30

गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है जबकि उनकी जगह लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Noida Police Commissioner Alok Singh transferred lucknow 2000 batch IPS officer Laxmi Singh will take his place uttar pradesh | पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला, 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह लेंगी जगह, जानें सबकुछ

लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Highlightsगाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नये कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी। आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का तबादला अपर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय, लखनऊ के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है जबकि उनकी जगह लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जनवरी 2020 को जनपद गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की थी।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में तीन नये कमिश्नरेट में सोमवार को पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी। सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गयी। आदेश के अनुसार अजय मिश्रा, प्रीतिंदर सिंह और रमित शर्मा को क्रमश: गाजियाबाद, आगरा तथा प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। आदेश के अनुसार आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है।

उनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

Web Title: Noida Police Commissioner Alok Singh transferred lucknow 2000 batch IPS officer Laxmi Singh will take his place uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे