नोएडा के पक्षी विहार को 15 अक्टूबर तक बंद किया गया

By भाषा | Published: September 22, 2021 12:54 PM2021-09-22T12:54:25+5:302021-09-22T12:54:25+5:30

noida bird sanctuary closed till 15 october | नोएडा के पक्षी विहार को 15 अक्टूबर तक बंद किया गया

नोएडा के पक्षी विहार को 15 अक्टूबर तक बंद किया गया

नोएडा, 22 सितंबर थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित पक्षी विहार को 15 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। पक्षी बिहार में बारिश का पानी भर गया है, जिसकी वजह से सुरक्षा कारणों से इसे बंद करने का फैसला किया गया है।

प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सूरजपुर स्थित पक्षी विहार में बारिश का पानी भर गया है। फुटपाथ पर भी पानी भर गया है। इसलिए पक्षी प्रेमियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे 15 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है।

उधर, पर्यावरणविद् विक्रांत तोगड़ का आरोप है कि पक्षी विहार में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए वन विभाग ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पक्षी प्रेमियों तथा प्रकृति से प्रेम रखने वाले लोगों के लिए यह एक दुखदाई कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: noida bird sanctuary closed till 15 october

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे