नोएडा : बलात्कार के प्रयास के दोषी को 10 साल की कैद

By भाषा | Published: March 6, 2021 01:13 AM2021-03-06T01:13:24+5:302021-03-06T01:13:24+5:30

Noida: 10 years imprisonment for rape attempt | नोएडा : बलात्कार के प्रयास के दोषी को 10 साल की कैद

नोएडा : बलात्कार के प्रयास के दोषी को 10 साल की कैद

नोएडा (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास के दोषी को शुक्रवार को 10 साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया ने बताया कि मई 2018 में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र निवासी 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले संजू पाल को अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया था।

इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज निरंजन कुमार चौरसिया (पोक्सो -3) की अदालत में चल रही थी। उन्होंने शुक्रवार को दोषी संजू पाल को 10 वर्ष सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: 10 years imprisonment for rape attempt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे