लाइव न्यूज़ :

पौष मेला आयोजन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली: विद्युत चक्रवर्ती

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:13 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर विश्व भारती विश्वविद्यालय ने प्रसिद्ध 'पौष मेला' आयोजन को लेकर गेंद पश्चिम बंगाल सरकार के पाले में डाल दी और कहा कि शांति निकेतन में होने वाले वार्षिक आयोजन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह मेला पौष (दिसंबर) के महीने में आयोजित होता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विद्युत चक्रवर्ती ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ मेला आयोजन के संबंध में विचार जानने के लिए अक्टूबर से स्वास्थ्य सचिव को तीन बार पत्र लिख चुका है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा की गई थी।

कुलपति ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में चार दिवसीय 'पौष उत्सव' का उद्घाटन करने के दौरान उक्त टिप्पणी की।

पौष मेले से इतर दिसंबर अंत में होने वाले 'पौष उत्सव' के दौरान महर्षि देबेंद्रनाथ टैगोर (रबींद्रनाथ टैगोर के पिता) की याद में स्थापना दिवस संबोधन, प्रार्थना और क्रिसटोत्सव (क्रिसमस) समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर द्वारा सबसे पहले 1894 में पौष मेले का आयोजन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब