हमें धोखा देने वालों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं : चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Published: September 4, 2021 07:52 PM2021-09-04T19:52:04+5:302021-09-04T19:52:04+5:30

No electoral alliance with those who cheated us: Chandrakant Patil | हमें धोखा देने वालों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं : चंद्रकांत पाटिल

हमें धोखा देने वालों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं : चंद्रकांत पाटिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अब ऐसे दलों से कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी जिन्होंने धोखा दिया है। उनका इशारा शिवसेना की तरफ था जिसने भाजपा से दशकों पुराना गठबंधन तोड़कर राज्य में 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। पाटिल ने जालना में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को राज्य के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है तथा इसलिए ऐसे लोगों से गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुशल प्रशासन के नाम पर वोट लिए थे, लेकिन बाद में पाला बदल लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जिन्होंने (शिवसेना के संदर्भ में) विधानसभा में 56 सीटों के दम पर मुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिसने (राकांपा) 54 सीटों के साथ उपमुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया या जिन्होंने (कांग्रेस) 44 सीटों के साथ राजस्व मंत्री का पद हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No electoral alliance with those who cheated us: Chandrakant Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे