कोरोना संकट के बीच कल कर्फ्यू में ढील देगा यह राज्य, लॉकडाउन के नियमों में दी जाएगी ढील

By स्वाति सिंह | Published: May 30, 2020 05:38 PM2020-05-30T17:38:19+5:302020-05-30T17:51:40+5:30

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था। राज्य की राजधानी में शनिवार की शाम से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।

No Complete Lockdown In Karnataka Tomorrow: Chief Minister's Office | कोरोना संकट के बीच कल कर्फ्यू में ढील देगा यह राज्य, लॉकडाउन के नियमों में दी जाएगी ढील

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था।

Highlightsकर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है। कर्नाटक में कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूरे दिन लॉकडाउन जारी रहेगा।

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है। लॉकडाउन के चौथे चरण की 19 मई से शुरुआत होते ही राज्य सरकार ने आदेश दिए थे कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूरे दिन लॉकडाउन जारी रहेगा।

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था। राज्य की राजधानी में शनिवार की शाम से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोगों के आग्रह पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन नहीं होगा। आदेश में बताया गया है कि बहरहाल, रात के दौरान लॉकडाउन जारी रहेगा। 

देश में शनिवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 1,73,763 पर पहुंच गई है।

भारत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 86,422 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जबकि 82,369 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। पिछले 24 घंटों में 11,264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 47.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमित मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Web Title: No Complete Lockdown In Karnataka Tomorrow: Chief Minister's Office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे