नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Published: August 30, 2021 12:34 PM2021-08-30T12:34:03+5:302021-08-30T12:34:03+5:30

Nitish wishes Avani Lekhara on winning gold medal at Tokyo Paralympics | नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा को शुभकामनाएं दीं

नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा को शुभकामनाएं दीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक के एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला खिलाड़ी अवनि लेखरा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नीतीश ने सोमवार को कहा कि 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच 1 में भारत की अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है । उन्होंने कहा कि वह निरंतर शीर्ष पर पहुंच कर देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish wishes Avani Lekhara on winning gold medal at Tokyo Paralympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे