बिहार में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बिहार पुलिस और राजस्व विभाग की शिकायतों को सुन भौंचक्के रह गए नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Published: June 5, 2023 04:05 PM2023-06-05T16:05:42+5:302023-06-05T16:12:49+5:30

बिहार में मुख्यमंत्री के जनता दरबार का सोमवार को आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने सीएम नीतीश कुमार से अपनी समस्याएं बताईं।

Nitish Kumar was shocked to hear the complaints of Bihar Police and Revenue Department in Chief Minister's public court in Bihar | बिहार में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बिहार पुलिस और राजस्व विभाग की शिकायतों को सुन भौंचक्के रह गए नीतीश कुमार

फाइल फोटो

Highlightsबिहार में जनता दरबार के दौरान लोगों की फरियाद सुनने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार बिहार पुलिस और राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारियों के दिए जांच के आदेश

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज यह बात खुलकर सामने आई है कि बिहार पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातर मनमानी कर रहें हैं जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी पर विभागीय स्तर पर समाधान भी नहीं हो रहा है।

इसलिए ये अब सीधे मुख्यमंत्री के पास अपनी फरियाद लेकर आ रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बड़े पैमाने पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की शिकायतें आईं। वहीं मुख्यमंत्री ने इन माममों में सीधे डीजीपी और और राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

खगड़िया से आए एक शिकायतकर्ता ने कहा कि हुजूर, वहां की पुलिस ने हमें गलत केस में फंसा दिया है। ऊपर वाला अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीधे डीजीपी को फोन लगवाया और कहा कि इस मामले को गंभीरता से देखिए कि कैसे पुलिस वाले आम आदमी को कंस मे फंसाकर तंग कर रहा है।

वहीं, गया की एक महिला अपनी बेटी के ऊपर हुए अत्याचारों की गुहार लेकर पहुंची। महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि दबंगों ने ज्यादती की है, बेटी को उठाकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। महिला ने कहा कि थाने में केस किए, लेकिन वो लोग पैसे की बदौलत पुलिस को जेब में रखते हैं।

टेकारी थाने की पुलिस 2 लाख रुपए लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस शिकायत पर गंभीरता से बात करते हुए डीजीपी को फोन लगाया और कहा कि पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही? अभियुक्तों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? इस मामले पर तत्काल एक्शन लीजिए और काम कीजिए।

वहीं कई जिलों से आये फरियादियों ने गलत तरीके से दूसरे के नाम पर जमीन की जमाबंदी करने की शिकायत की। कैमूर से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि हमारे जमीन का गलत जमाबंदी हो गया।

हमने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन इसमे सुधार नहीं हुआ है। उसके बाद मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगवाकर कहा कि के देखिए कि इसकी जमीन का गलत जमाबंदी हो गया है। इसने शिकायत की लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है। इसके लिए आप अपने स्तर से देख लीजिए।

Web Title: Nitish Kumar was shocked to hear the complaints of Bihar Police and Revenue Department in Chief Minister's public court in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे