खुशखबरीः इंटर और ग्रेजुएशन पास छात्राओं को पैसा देगी बिहार सरकार

By भारती द्विवेदी | Published: April 21, 2018 02:13 PM2018-04-21T14:13:53+5:302018-04-21T14:13:53+5:30

इंटर में दस हजार की प्रोत्साहन राशि उन्हीं लड़कियों को मिलेगी जो अविवाहित होंगी।

Nitish Kumar takes historical decision every inter passed girl will get 10000 and graduate girl will get 25000 in Bihar | खुशखबरीः इंटर और ग्रेजुएशन पास छात्राओं को पैसा देगी बिहार सरकार

खुशखबरीः इंटर और ग्रेजुएशन पास छात्राओं को पैसा देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: बिहार सरकार ने राज्य की लड़कियों के लिए एक शानदार फैसला लिया है। 'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना' तहत इंटर पास करने वाली लड़कियों को दस हजार और ग्रेजुएशन पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार दिया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव अंजनी सिंह कुमार सिंह ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हर साल करीब एक करोड़ साठ लाख लड़कियों को लाभ मिलेगा  नीतीश कुमार के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। जिसमें ये तय हुआ है।

'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना' राज्य  का लाभ राज्य की सभी  लड़कियों  को  जन्म  से  लेकर ग्रेजुएशन होने तक मिलेगा। सरकार की इस  योजना  का  लाभ  परिवार  के दो बच्चों  तक  सीमित  रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य  कार्यक्रम  के तहत क्लास 7-12 की लड़कियों को सैनेटरी नैपकिन के लिए अब तीन सौ रूपए दिए जाएंगे। पहले ये रकम डेढ़ सौ थी। 

इसके साथ ही समेकित बाल विकास छात्र योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3-6 वर्ष के बच्चो को पोशाक के लिए सलाना 250 रुपए  के बदले 400 रुपए दिए जाएंगे।  योजना के तहत  बच्चों के जन्म होने पर माता पिता के बैंक खाते में 2000 रुपए दिए जाएंगे।1 साल की उम्र में उसका आधार लिंक होने पर 1000 रुपए और टीकाकरण पूरा होने जाने पर 2000 रुपए दिए जाएंगे। 

बता दें कि साल 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी लड़के-लड़कियों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी। अपने घोषणा में उन्होंने कहा था, मैट्रिक की परीक्षा सेंकेंड डिवीजन से पास करनेवाले सभी वर्गो के छात्र-छात्राओं को अब आठ-आठ हजार और सेंकेंड डिवीजन में इंटर परीक्षा पास करनेवाली सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। अलग-अलग राज्यों में लड़कियों की पढ़ाई को बढ़ाव देने के लिए हर सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 45वें जन्मदिन के मौके मैट्रिक पास करने वाली लड़कियों को दस हजार देने की घोषणा की थी।

Web Title: Nitish Kumar takes historical decision every inter passed girl will get 10000 and graduate girl will get 25000 in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे