लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच कोटा में फंसे बच्चों को वापस नहीं लाएंगे नीतीश कुमार, कहा- ये गरीब मजदूरों संग नाइंसाफी करने जैसा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2020 11:15 IST

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार राजस्थान में 300 बसें भेजकर वहां फंसे अपने राज्य के छात्रों को निकालने जा रही है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने साफ़ कह दिया है कि वो लॉकडाउन के दौरान किसी अन्य राज्य में बसें नहीं भेजेंगे। नीतीश कुमार का कहना है कि अगर कोसता में फंसे बच्चों को वापस लाया जा रहा है तो ये प्रवासी मजदूरों के साथ नाइंसाफी करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच कोटा में फंसे बच्चों के लिए बसें नहीं भेजेंगे नीतीश कुमारबिहार के सीएम बोले- कोटा में फंसे बच्चों को निकालने का मतलब देश के अन्य हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों के साथ नाइंसाफी करना होगा

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजस्थान के कोटा में कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों को राज्य वापस लाने से मना कर दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री का कहना है कि बिहार के बच्चों को अगर हम वापस लाने के लिए बसें भेजेंगे तो ऐसा करने से देश के अन्य हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों के साथ नाइंसाफी करना होगा। 

नीतीश कुमार ने कहा कि कोटा में फंसे बच्चों को कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान वापस नहीं लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटा में रहकर पढ़ने वाले बच्चे संपन्न परिवार से आते हैं। कई बच्चों के तो माता-पिता भी उनके साथ वहीं रहते हैं। ऐसे में उन्हें क्या दिक्कत हो सकती है?

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर कोटा में फंसे बच्चों को बिहार वापस लाना चाहिए तो ऐसे में अपने परिवार से दूर राज्य से बाहर रह रहे गरीब लोगों को भी उनके परिवार के पास लाकर छोड़ना चाहिए। किसी को लॉकडाउन के दौरान बुलाना नाइंसाफी है। 

आपको बता दें कि यूपी सरकार राजस्थान में फंसे छात्रों को वहां से निकालने के लिए बसें भेज चुकी है। खबरों के अनुसार, कोटा से बच्चों को वापस लाने के लिए यूपी सरकार ने 300 बसें भेजी हैं। इसी मामले पर नीतीश कुमार ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि राजस्थान सरकार लॉकडाउन में कोटा से बसें न निकलने दे। उन्होंने कहा था कि बस भेजने का फैसला पूरी तरह से लॉकडाउन का माखौल उड़ाने वाला फैसला है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनीतीश कुमारबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं