'भले CM होंगे नीतीश कुमार लेकिन रिमोट कंट्रोल होगा किसी और के हाथ', तारिक़ अनवर का NDA सरकार पर तंज
By स्वाति सिंह | Updated: November 15, 2020 22:17 IST2020-11-15T22:14:40+5:302020-11-15T22:17:19+5:30
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 75 सीटों के साथ तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है।

'भले CM होंगे नीतीश कुमार लेकिन रिमोट कंट्रोल होगा किसी और के हाथ', तारिक़ अनवर का NDA सरकार पर तंज
पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हालिया बिहार विधान सभा चुनाव नतीजों के बाद भले ही नीतीश कुमार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएं लेकिन इस बार राज्य की बागडोर किसी और के हाथ में होगी और नीतीश रिमोट से संचालित सीएम होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनवर ने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर और सियासी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को कमजोर किया है।
अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार पूर्व में एनडीए गठबंधन के एक मजबूत नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार उन्हें रिमोट कंट्रोल से चलने वाला मुख्यमंत्री बना रही है। इस बीच बिहार एनडीए ने फिर से नीतीश कुमार को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया है। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Earlier, Nitish Kumar Ji emerged as a good NDA leader in #Bihar. But this time, his chances are not the same. The BJP has conspired to weaken him. Now even if he is elected as NDA’s leader or Chief Minister, someone else will have the remote to control him: Tariq Anwar, Congress pic.twitter.com/YPc5UhDJJX
— ANI (@ANI) November 15, 2020
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 75 सीटों के साथ तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है। एनडीए को कुल 125 सीटें आई हैं। भाजपा और जेडीयू के अलावा एनडीए को दोनों घटक दल हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं।
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। बिहार में नयी सरकार का शपथग्रहण सोमवार को शाम साढ़े चार बजे होगा। नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सुशील कुमार मोदी के नाम पर संशय कायम रहा। मुख्यमंत्री आवास-1अणे मार्ग पर राजग की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से गठबंधन के विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। बिहार की राजधानी में दिनभर चले घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना रहा। इस बारे में सवालों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट कुछ कहने की बजाए सिर्फ इतना कहा कि उचित समय पर जानकारी मिल जायेगी।