लाइव न्यूज़ :

बिहार में दंगों के बीच नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, बीजेपी ने बताया वोट बैंक की राजनीति

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 16:13 IST

गिरिराज सिंह ने डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि वाले मंच पर खड़े होने के लिए भी मुख्यमंत्री की चुटकी। उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि नीतीश कुमार ने डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि के साथ एक मंच साझा किया और धार्मिक टोपी पहनी लेकिन प्रशासन से उनका संपर्क टूट गया है और उन्हें कोई नहीं बचा सकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भड़की हिंसा के बीच नीतीश कुमार पहुंचे इफ्तार पार्टी में बीजेपी ने नीतीश कुमार पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

पटना:बिहार में रामनवमी के मौके पर फैली सांप्रदायिक हिंसा के कारण भड़की आग किसी तरह से शांत हो गई है लेकिन सियासत में अभी इस आग की लपटे दूर तक उठ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की सत्ताधारी सरकार नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है।

मुख्यमंत्री पर बीजेपी ने तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश शामिल हुए वो भी ऐसे समय में जब राज्य सांप्रदायिक हिंसा के कारण समस्या से जूझ रहा है। कई जगहों पर हिंसा की खबरे सामने आई है। 

इस बीच, बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "नीतीश कुमार वोट की खातिर बिहार को इस्लामिक स्टेट में बदलना चाहते हैं।"

गिरिराज सिंह ने डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि वाले मंच पर खड़े होने के लिए भी मुख्यमंत्री की चुटकी। उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि नीतीश कुमार ने डिजिटल लाल किले की पृष्ठभूमि के साथ एक मंच साझा किया और धार्मिक टोपी पहनी लेकिन प्रशासन से उनका संपर्क टूट गया है और उन्हें कोई नहीं बचा सकता है।"

बीजेपी सांसद ने तंज कसते हुए कहा, "रोम जल रहा था जबकि नीरो बांसुरी बजा रहा था।" उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश इफ्तार की पार्टियों में भाग लेने में व्यस्त थे, जब रामनवमी उत्सव शुरू होने के बाद से सासाराम और नालंदा सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर सांप्रदायिक हिंसा के कारण अराजकता फैली हुई थी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJPगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप