लाइव न्यूज़ :

कार्यभार संभालते ही नितिन गडकरी एक्शन में, कहा- डेढ़ साल में हर रोज 40KM सड़क बिछाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 1, 2019 20:48 IST

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अगले डेढ़ साल में हर रोज 40 किलोमीटर सड़क बिछाने का एक नया लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देएमएसएमई मंत्रालय की नई जिम्मेदारी मिलने पर गडकरी ने कहा , " यह पोर्टफोलियो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों - देश की आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन - से जुड़ा है। मैं बड़े पैमाने पर सड़क के किनारे जन सुविधाएं स्थापित करने पर विचार कर रहा हूं: गडकरी

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि वह सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए पूरी ताकत के साथ करेंगे। गडकरी को एमएसएमई मंत्रालय के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी यह मंत्रालय गडकरी के ही पास था। गडकरी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अगले डेढ़ साल में हर रोज 40 किलोमीटर सड़क बिछाने का एक नया लक्ष्य रखा है।

एमएसएमई मंत्रालय की नई जिम्मेदारी मिलने पर गडकरी ने कहा , " यह पोर्टफोलियो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों - देश की आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन - से जुड़ा है। प्रधानमंत्री की इच्छा है कि इस क्षेत्र में रोजगार बढ़े , जो कि अभी बहुत कम है। इस क्षेत्र से रोजगार सृजन बढ़ना चाहिए। "

उन्होंने कहा , " मैं इस पहलू पर अपनी पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। " गडकरी ने यह भी कहा कि उन्होंने देशभर में सड़क के किनारों जन सुविधाएं बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा , " मुझे सड़क परिवहन पर काम करने का अवसर मिला ... इस बार मैंने सड़कों के किनारे अगले पांच वर्षों में 125 करोड़ पेड़ लगाने का फैसला किया है , जितनी कि देश की आबादी है।

उन्होंने कहा , " मैं बड़े पैमाने पर सड़क के किनारे जन सुविधाएं स्थापित करने पर विचार कर रहा हूं और ऐसी 2,000 सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। मुंबई - दिल्ली एक्सप्रेस - वे काम शुरू हो गया है और 12 अन्य एक्सप्रेस - वे परियोजनाएं अगले तीन महीनों में पूरी हो जाएंगी। "

टॅग्स :नितिन गडकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी