पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे नितन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर

By भाषा | Published: August 21, 2019 04:51 AM2019-08-21T04:51:37+5:302019-08-21T04:51:37+5:30

सोमवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भी एम्स जाकर जेटली की सेहत की जानकारी ली थी।

Nitin Gadkari and Prakash Javadekar reached AIIMS to know the condition of former Finance Minister Arun Jaitley | पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे नितन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे नितन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) जाकर पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की सेहत की जानकारी ली।

जेटल को नौ अगस्त को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी होने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने भी एम्स जाकर जेटली की सेहत की जानकारी ली थी।

सूत्रों के मुताबिक जेटली को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। 

Web Title: Nitin Gadkari and Prakash Javadekar reached AIIMS to know the condition of former Finance Minister Arun Jaitley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे