लाइव न्यूज़ :

निशीथ प्रामाणिक हैं राज्यमंत्री के अधीनस्थ राज्यमंत्री! साथी राज्यमंत्रियों के जरिये आगे बढ़ानी होगी फाइल

By हरीश गुप्ता | Updated: August 1, 2021 13:34 IST

गृह मंत्री के इस आदेश में स्पष्ट लिखा है कि प्रामाणिक को अपने विभाग की फाइल अपने साथी राज्यमंत्रियों के जरिये ही आगे बढ़ानी होगी.

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के प्रामाणिक के समर्थक इसे उनका अपमान मान रहे हैं.विभागों के दो-दो राज्यमंत्री बना दिए जाने के कारण उत्पन्न हुई है.निशीथ प्रामाणिक के खाते में केवल तीन विभाग हैं.

नई दिल्लीः मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद से ही गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक विपक्ष के निशाने पर हैं, क्योंकि उनके खिलाफ महिलाओं के शीलभंग, हत्या के प्रयास सहित कुल 11 आपराधिक मामले लंबित हैं.

उनकी नागरिकता का मुद्दा भी संसद में गूंज चुका है,  लेकिन प्रामाणिक के लिए इससे भी बड़ी चिंता का विषय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी काम के बंटवारे का आदेश है. गृह मंत्री के इस आदेश में स्पष्ट लिखा है कि प्रामाणिक को अपने विभाग की फाइल अपने साथी राज्यमंत्रियों के जरिये ही आगे बढ़ानी होगी. प. बंगाल के प्रामाणिक के समर्थक इसे उनका अपमान मान रहे हैं.

यह स्थिति कुछ विभागों के दो-दो राज्यमंत्री बना दिए जाने के कारण उत्पन्न हुई है. शाह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्यमंत्री नित्यानंद राय को आंतरिक सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, आतंकवाद विरोधी, वामपंथी उग्रवाद, विदेशियों से संबंधित विभाग, सीमा प्रबंधन विभाग-1 और सीमा प्रबंधन विभाग-2 सहित 15 विभाग और डिवीजन दिए गए हैं. अजय कुमार मिश्र के खाते में 8 डिवीजन हैं, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महिला सुरक्षा, आधिकारिक भाषा विभाग, साइबर सूचना सुरक्षा, न्यायिक, प्रशासनिक, समन्वयन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग है. 

परेशानी का सबब

निशीथ प्रामाणिक के खाते में केवल तीन विभाग, सीमा प्रबंधन विभाग-1, सीमा प्रबंधन विभाग-2 और आधिकारिक भाषा विभाग हैं, जो पहले ही क्रमश: नित्यानंद राय और अजय कुमार मिश्र को दिए जा चुके हैं. आदेश से साफ जाहिर है कि प्रामाणिक को गृह मंत्रलय में इन दो साथी राज्यमंत्रियों की बराबरी का दर्जा नहीं मिला है. मंत्रलय के अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध ली है. इस चौंकाने वाले आदेश की प्रति लोकमत समाचार के पास है. 

टॅग्स :गृह मंत्रालयभारत सरकारपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है