लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री पर लगाये आरोप पर गलत साबित हुए राहुल गांधी, HALने कॉन्ट्रैक्ट की बात स्वीकारी

By विकास कुमार | Updated: January 7, 2019 12:53 IST

निर्मला सीतारमण ने आज इस मामले पर संसद में अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि HAL ने खुद कन्फर्मेशन भेजा है कि उन्हें 2014-18 तक 26,570 करोड़ के ठेके मिले हैं और 73 हजार करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स अभी कतार में हैं और उन पर बातचीत जारी है।

Open in App

बीते दिन संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने HAL के मुद्दे पर झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण के मुताबिक HAL को मोदी सरकार के दौरान 1 लाख करोड़ का आर्डर मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर रक्षा मंत्री पर हमला बोला था। 

निर्मला सीतारमण ने आज इस मामले पर संसद में अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि HAL ने खुद कन्फर्मेशन भेजा है कि उन्हें 2014-18 तक 26,570 करोड़ के ठेके मिले हैं और 73 हजार करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स अभी कतार में हैं और उन पर बातचीत जारी है। 

 

इससे पहले सुरजेवाला ने उस मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही जिसमें कहा गया था ‘‘एक लाख करोड़ रुपए में से एचएएल को एक पैसा भी नहीं मिला क्योंकि किसी आदेश पर हस्ताक्षर ही नहीं किए गए।’’ 

बता दें कि राहुल गांधी ने कल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने सूट-बूट वाले दोस्तों की मदद करने के लिए एचएएल को कमजोर किया है। इसके एक दिन बाद पार्टी ने यह आरोप लगाया था।

 

विपक्षी दल ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे के तहत एचएएल को एक ऑफसेट अनुबंध से वंचित कर दिया। सरकार इन आरोपों को खारिज कर चुकी है।

उधर, बीजेपी नीत एनडीए सरकार ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने अपने शासनकाल में एचएएल का समर्थन नहीं किया और सरकार अब रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम को मजबूत कर रही है।

मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी एचएएल वित्तीय संकट से जूझ रही है और अपने कर्मियों को तनख्वाह देने के लिए धन उधार लेने को मजबूर है। इसके बाद गांधी ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा था।एचएएल के वरिष्ठ प्रबंधक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराहुल गांधीकांग्रेसराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत