लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी देने का अभ्यास किया गया

By भाषा | Updated: January 13, 2020 07:39 IST

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल के अधिकारियों की एक टीम ने चार दोषियों को फांसी देने का अभ्यास किया। अभ्यास में दोषियों के वजन के बराबर पुआल और पत्थर से बने पुतलों को फांसी पर लटकाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में चार दोषियों को फांसी देने का रविवार को तिहाड़ जेल में अभ्यास किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने मामले के चार दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की मौत का वारंट मंगलवार को जारी करते हुए कहा था कि इन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा।

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले में चार दोषियों को फांसी देने का रविवार को तिहाड़ जेल में अभ्यास किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने मामले के चार दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह की मौत का वारंट मंगलवार को जारी करते हुए कहा था कि इन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल के अधिकारियों की एक टीम ने चार दोषियों को फांसी देने का अभ्यास किया। अभ्यास में दोषियों के वजन के बराबर पुआल और पत्थर से बने पुतलों को फांसी पर लटकाया गया।

उन्होंने बताया कि फांसी जेल संख्या 3 में होगी। उत्तर प्रदेश कारागार अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है कि मेरठ जेल से पवन जल्लाद को चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए भेजा जाएगा।

तिहाड़ जेल ने उतर प्रदेश कारागार विभाग को पत्र लिखकर फांसी के लिए दो जल्लाद देने की मांग की थी। चारों दोषियों के एक साथ फांसी दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारी दोषियों के साथ रोज बातचीत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया