लाइव न्यूज़ :

निर्भया मामलाः केजरीवाल ने कहा, पीड़िता की मां को ‘गुमराह’ किया जा रहा है, आशा देवी बोलीं- सीएम का बयान गलत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 18:41 IST

निर्भया मामले पर केजरीवाल के बयान पर निर्भया की मां ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की मां को ‘गुमराह’ किया जा रहा है।

निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने में दिल्ली सरकार की तरफ से किसी तरह की देरी से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की मां को ‘गुमराह’ किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

निर्भया मामले पर केजरीवाल के बयान पर निर्भया की मां ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए, जो काम जेल को, सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली सरकार के ऊपर जो भी जिम्मेदारियां थी, उसने कुछ ही घंटों में उन्हें पूरा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ घंटों के भीतर दया याचिका आगे भेज दी, इसलिए दोषियों को फांसी देने में विलंब में दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं है।’’

जावड़ेकर ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार दोषियों को फांसी देने में देरी कर रही है, इस पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं और यह अच्छी बात नहीं है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने यह भी कहा था कि अगर आप सरकार ने 2017 में मौत की सजा के खिलाफ उनकी अपीलों को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फौरन बाद उन्हें नोटिस भेज दिया होता तो चारों दोषियों को अभी तक फांसी हो गई होती।

ऐसी खबरें है कि निर्भया की मां ने कहा है कि 2012 में जिन लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए थे वे आज केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनकी बेटी की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन खबरों पर केजरीवाल ने कहा कि पीड़िता की मां को ‘‘गुमराह’’ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार विलंब की कोशिश क्यों करेगी, हम जल्द से जल्द उन्हें फांसी देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली सरकार की बमुश्किल कोई भूमिका है।’’ आप ने भाजपा पर लोगों को ‘‘गुमराह’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून एवं व्यवस्था का मामला केंद्र के अधिकार क्षेत्र में है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीदिल्ली सरकारसुप्रीम कोर्टअरविन्द केजरीवालप्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत