लाइव न्यूज़ :

वीडियो लिंक के जरिये ब्रिटेन की अदालत में पेश होगा नीरव मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 12:55 IST

पंजाब नेशनल बैंक से करीब 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है।

Open in App

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बृहस्पतिवार को वीडियो लिंक के जरिये जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिये पेशी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीरव (48) करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले और धनशोधन मामले में मार्च में अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिमी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है।इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने नीरव की जमानत की अर्जी ठुकरा दी थी, जिसके बाद से अदालती में उसकी पहली पेशी होगी। नीरव की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है। लंदन के रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में दिये गए अपने फैसले में, न्यायमूर्ति इंग्रिड सिमलर ने निष्कर्ष निकाला कि "मोदी के पास फरार होने के रास्ते हैं, लिहाजा यह मानने के लिए पर्याप्त आधार" हैं वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।"पंजाब नेशनल बैंक से करीब 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी बैंक की मुंबई शाखा से फर्जी गारंटी पत्र (एलओयू) हासिल कर अन्य भारतीय ऋणदाताओं से विदेशी ऋण हासिल किया था। नीरव मोदी के शोरूम सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। हांगकांग, न्यूयॉर्क, लंदन और मकाऊ में भी  उसके शोरूम हैं। 

टॅग्स :नीरव मोदीबैंक जालसाजीपीएनबी स्कैमहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण