लाइव न्यूज़ :

भगोड़े नीरव मोदी को लंदन में नहीं मिली जमानत, जेल में कटेंगे दिन, 26 अप्रैल को अगली सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 21:15 IST

शनिवार (29 अप्रैल) को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसे रद्द कर दिया गया। लंदन की अदालत अब नीरव मोदी मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नहीं मिली लंदन की अदालत में जमानत26 अप्रैल होगी अगली सुनवाई, तब तक जेल में कटेंगे नीरव मोदी के दिन

Nirav Modi Case: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साढ़े तेरह हजार करोड़ के घोटाले और कालेधन को अवैध तरीके से वैध बनाने के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी को लंदन की अदालत से राहत नहीं मिली है। शनिवार (29 अप्रैल) को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसे रद्द कर दिया गया। लंदन की अदालत अब नीरव मोदी मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को करेगी। तब तक भगोड़े नीरव मोदी के दिन जेल में ही कटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नीरव मोदी मामले की सुनवाई होगी। 

बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नीरव मोदी मामले की जांच कर रहे ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार को हटा दिया गया है लेकिन शनिवार शाम को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साफ किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। सत्यव्रत नीरव मोदी मामले में मुख्य जांच अधिकारी हैं और मामले की शुरुआत से ही जांच से जुड़े हैं। वह मामले की जांच को लेकर फिलहाल लंदन में ही मौजूद बताए जाते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने जब नीरव मोदी को जमानत देने से मना किया तो वहां मौजूद भारतीय जांच अधिकारियों ने थम्ब्स अप किया और हाथ मिलाकर फैसले का स्वागत किया।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील