उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Published: August 26, 2021 11:36 AM2021-08-26T11:36:45+5:302021-08-26T11:36:45+5:30

Nine new judges appointed in Supreme Court | उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त

उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्ति पत्रों पर हस्ताक्षर करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में तीन महिलाओं समेत नौ नए न्यायाधीशों की बृहस्पतिवार को नियुक्ति हुई। सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। शीर्ष अदालत के नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्हा शामिल हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना को सितंबर 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किए जाने की संभावना है। इनके अलावा न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी भी उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine new judges appointed in Supreme Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे