राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान गिरा

By भाषा | Published: November 4, 2020 03:59 PM2020-11-04T15:59:01+5:302020-11-04T15:59:01+5:30

Night temperatures dropped in most parts of Rajasthan | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान गिरा

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान गिरा

जयपुर, चार नवम्बर राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रात का तापमान सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाडा में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी—चित्तौड़गढ में 10.2—10.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 10.7 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली—डबोक—बीकानेर में 11.6—11.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 12.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 13.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई और अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

Web Title: Night temperatures dropped in most parts of Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे