नाईजीरिया से गायब हुआ भारतीय जहाज, समुद्री लुटेरो पर शक, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 4, 2018 07:22 PM2018-02-04T19:22:43+5:302018-02-04T19:26:44+5:30

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नाईजीरिया में भारत मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार  नजर बनाए हुए है।

Nigeria: merchant ship missing with 22 indians in west africa's gulf of guinea, foreign ministry says started rescue operation | नाईजीरिया से गायब हुआ भारतीय जहाज, समुद्री लुटेरो पर शक, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नाईजीरिया से गायब हुआ भारतीय जहाज, समुद्री लुटेरो पर शक, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पश्चिम अफ्रीकी देश के बेनिन तट से भारत का एक जहाज गायब हो गया है। जहाज में 22 भारतीय सवार थें। मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट के मालिक के मुताबिक जहाज से आखिरी बार 31 जनवरी को संपर्क हो पाया था। इस मालवाह जहाज में 13 हजार 500 टन गैसोलिन भरा हुआ था, जिसकी कीमत 8.1 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि, हम नाईजीरिया के साथ संपर्क में हैं और उनसे कोर्डिनेट कर रहे हैं। हमने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 



 

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि, गिनी की खाड़ी में लापता बताए जा रहे एक जहाज को लेकर अबुजा में भारत नाईजीरिया और बेनिन के साथ संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बताया जा रहा है कि मुंबई की एंग्लो ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का वाणिज्यिक पोत मैरीन एक्सप्रेस (ऑयल टैंकर) गिनी की खाड़ी में बेनिन के पास समुद्र में लापता हो गया जिस पर 22 भारतीय नागरिक सवार थे।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नाईजीरिया में भारत मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार  नजर बनाए हुए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘अबुजा (नाईजीरिया) में हमारा मिशन जहाज का पता लगाने के लिए बेनिन और नाईजीरिया के अधिकारियों की मदद के वास्ते उनके संपर्क में है। लापता लोगों के बारे में सूचना के लिए दूतावास द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर +234-9070343860 है।

Web Title: Nigeria: merchant ship missing with 22 indians in west africa's gulf of guinea, foreign ministry says started rescue operation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे