दिल्ली में सुहावनी सुबह

By भाषा | Published: June 15, 2021 10:38 AM2021-06-15T10:38:35+5:302021-06-15T10:38:35+5:30

nice morning in delhi | दिल्ली में सुहावनी सुबह

दिल्ली में सुहावनी सुबह

नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था , ‘‘ पछुआ हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की प्रगति को धीमा कर दिया है। अगले दो दिनों में इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना नहीं है।’’

आईएमडी ने पहले, समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: nice morning in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे