लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में हुआ था मारुति ईको कार का इस्तेमाल, फरार मालिक की भी हुई पहचान

By भाषा | Updated: February 26, 2019 08:21 IST

एनआईए अधिकारियों ने फोरेंसिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के सहयोग से विस्फोट में इस्तेमाल वाहन की पहचान मारूति ईको कार के रूप में की है

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में एक मारुति ईको मिनीवैन का इस्तेमाल किया गया था और इसे 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमले से महज 10 दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य ने खरीदा था।

गाड़ी मालिक की पहचान जैश के सदस्य सज्जाद भट के तौर पर की गयी है जो दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा का निवासी है। एनआईए प्रवक्ता के अनुसार वह फरार है और समझा जाता है कि अब सक्रिय आतंकी बन गया है। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने हमला स्थल से मिले कार के टुकड़ों को जोड़कर गाड़ी और उसके मालिक की पहचान कर जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एनआईए अधिकारियों ने फोरेंसिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के सहयोग से विस्फोट में इस्तेमाल वाहन की पहचान मारूति ईको कार के रूप में की है जिसका चैसिस नंबर एमए3 ईआरएलए1एसओओ183735 और इंजन नंबर जी12 बीएन164140 है।

यह गाड़ी अनंतनाग के हैवन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील अहमद हकानी को 2011 में बेची गयी थी। इसके बाद यह सात बार बिकी और अंत में दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा निवासी सज्जाद भट के पास पहुंची।

प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी 4 फरवरी को खरीदी गयी थी। सज्जाद सिराज-उल-उलूम, शोपियां का छात्र था। एनआईए और पुलिस के एक दल ने शनिवार को सज्जाद के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौजूद नहीं था।

खबरों के मुताबिक वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह हथियार के साथ दिखाई दिया। एनआई ने 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर पुलिस से पुलवामा हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। 

एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीनगर से 33 किलोमीटर दूर हमला स्थल का दौरा किया, जहां पुलिस और सीआरपीएफ ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया