लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने कन्हैया लाल की हत्या के मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 1, 2022 16:58 IST

उदयपुर हत्याकांड में एनआईए ने मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद अब मोहसिन और आसिफ नाम के दो आरोपियों को कन्हैया हत्या की साजिश में शामिल के शक में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने आरोपी मोहसिन और आसिफ को आईपीसी की धारा 120बी, 307,326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन अन्य से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में एनआईए ने दो और लोगों को गिरफ्तार कियाएनआईए ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका नाम मोहसिन और आसिफ बताया जा रहा है

उदयपुर: कन्हैया लाल हत्याकांड में एनआईए ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हत्या के दोनों आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं अब जिन्हें एनआईए ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम मोहसिन और आसिफ बताया जा रहा है।

एनआईए के मुताबिक मोहसिन और आसिफ इस हत्या की साजिश में शामिल थे। आरोपी मोहसिन और आसिफ को आईपीसी की धारा 120बी, 307,326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन अन्य से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपी कन्हैया लाल की जघन्य हत्या की तैयारी और उसके बाद मुख्य आरोपियों की फरारी में शामिल थे। उदयपुर की विभत्स वारदात के मामले में एक और खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि उदयपुर कोर्ट के वकीलों ने एक स्वर से कन्हैया लाल की हत्या की निंदा करते हुए मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज का केस लड़ने से इनकार कर दिया है।

वहीं वकीलों का यह भी कहना है कि सरकार इस मामले में ट्रायल चलाये बिना आरोपियों के द्वारा जारी वीडियो के आधार पर सीधे फांसी की सजा दे। 

मालूम हो कि पैगंबर पर भाजपा की निलंबित पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के समर्थन में कन्हैया कुमार ने एक सोशल पोस्ट डाला था। जिसके बाद पैदा हुए विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि बीते  28 जून को कन्हैया लाल की दुकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई

पेशे से दर्जी कन्हैया लाल शहर में अपनी दुकान चलाते थे, जहां पहुंचे हत्यारों, गौस मोहम्मद और रियाज ने बेहद निर्ममता से उनकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारों ने कत्ल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया और कथिततौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी। 

इस हत्याकांड के बाद न केवल उदयपुर बल्कि सारे राजस्थान में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने आनन-फानन में एक्शन लेते हुए आरोपियों को नजदीक के जिले महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया था। चूंकि इस विभत्स कांड से पूरे देश में गुस्से की लहर है, इसलिए मामले की गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को आदेश दिया कि वो इस मामले की जांच करे। 

टॅग्स :एनआईएUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"