"सरकार आई तो संभल आप छोड़ दोगे या हम", शख्स ने कुछ इस तरह दी यूपी पुलिस को धमकी, वीडियो वायरल
By आजाद खान | Published: January 15, 2022 02:37 PM2022-01-15T14:37:32+5:302022-01-15T15:34:38+5:30
बताया जा रहा है कि पुलिस वाले ने इस शख्स का चालान काटा था। इस बात से गुस्सा होकर उसने पुलिस वाले को धमकी दी है।
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को पुलिस वालें को धमकाते देखा गया है। वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक मुस्लिम शख्स एक पुलिस वाले को यह कहता है कि आप मनमानी कर रहे हो। उस सख्स ने आगे यह भी कहा कि देख लेना जब हमारी सरकार आएगी तो क्या होगा। वायरल इस वीडियो में उस शख्स को यह भी कहते हुए सुना गया कि या तो आप संभल छोड़ दोगे या हम संबल से चले जाएगें। बता दें कि यह वीडियो देख कई लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।
Uttar Pradesh: Either you will stay or us in sambhal, let the next govt come: A muslim man threatening a cop on being challaned.
— MeghUpdates🚨™ (@MeghBulletin) January 15, 2022
Imagine what will the plight of common man ?? pic.twitter.com/YkYwYYqM8d
क्या है पूरा मामल
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स द्वारा पुलिस वाले को धमकाते देखा गया है। दरअसल, पुलिस वाले ने इस शख्स का चालान काटा था जिससे वह गुस्सा हो गया था और उसके बाद वह पुलिस वाले को धमकी देने लगा था। वीडियो में इस शख्स को यह कहते हुए सुना गया कि आप जितना बढ़ाकर चालान काटना है आप काट लो। उसने आगे कहा कि अब ये वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होगा जब सरकार आएगी। उसने पुलिस वाले पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया और कहा अगली सरकार आने पर या तो हम संभल में नहीं रहेंगे या आप यहां नहीं रहोगे। पुलिस पर गुस्साए शख्स ने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि या तो वो संभल छोड़ देगा या पुलिस वाले को यहां से जाना होगा।
पुलिस वाले ने भी दिया जवाब
वीडियो में पुलिस वाले को भी बोलते हुए सुना गया है। उस शख्स की बाते सुनकर पुलिस वाले ने उससे पूछा कि अगर सरकार आने के बाद भी वह यहीं रहा तो वह क्या कर लेगा। इस पर शख्स ने जवाब देते हुए कहा कि ये तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होगा। बता दें कि इस वीडियो को किसने शूट किया है, यह अभी साफ नहीं हुआ है।