UP Election 2022: सपा में शामिल हुए भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह; बताया- शादी नहीं हो पा रही है, अब लड़ेंगे चुनाव, देखे तस्वीरें

By आजाद खान | Published: January 23, 2022 08:01 AM2022-01-23T08:01:06+5:302022-01-23T08:41:17+5:30

धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पहले भी अपने एक सहयोगी के लिए चुनाव प्रचार किया था। अब उन्हें अपने लिए यह करना होगा।

news uttar pradesh tallest man of india dharmendra pratap singh join samajwadi party Guinness World Records contest elcection | UP Election 2022: सपा में शामिल हुए भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह; बताया- शादी नहीं हो पा रही है, अब लड़ेंगे चुनाव, देखे तस्वीरें

UP Election 2022: सपा में शामिल हुए भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह; बताया- शादी नहीं हो पा रही है, अब लड़ेंगे चुनाव, देखे तस्वीरें

Highlightsभारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सपा में शामिल हुए हैं। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इनकी अभी शादी नहीं हुई है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाइन कल लिया है। पार्टी में उनकी स्वागत सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने किया है। इस दौरान पार्टी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र प्रताप सिंह पार्टी में शामिल होने के बाद कई नेताओं के साथ फोटो शूट भी किया है। इस फोटो में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिखाई दिए हैं। धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नाम कई और रिकॉर्ड भी है। 

पार्टी ने क्या बोला धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने पर

धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके साथ फोटो शूट किया था। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर धर्मेंद्र को यकीन है और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद यह उम्मीद जताई कि उनके पार्टी में आने से सपा पहले से और मजबूत होगी। इस दौरान प्रतापगढ़ के श्री सौरभ सिंह भी वहां मौजूद थे। 

कौन है धर्मेंद्र प्रताप सिंह

46 साल के धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे इंसान है। इनकी हाइट 8 फुट 2 इंच है। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और इन्हें एशिया का सबसे लंबा पुरुषों में भी देखा जाता है। सिहं प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई मास्टर तक की है और ये एक डिग्री होलडर भी है। इससे पहले भी वह राजनीति से जुड़ चुके है और वे एक सहयोगी के लिए पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं।

कोई नहीं कर रहा है शादी इनसे

धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अभी शादी नहीं हुई है क्योंकि लंबे कद की वजह से इन्हें कोई लड़की पसंद नहीं कर रही है। इनका पहले से आमदानी भी कम हो गया है क्योंकि वे दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर लोगों से सेल्फी लेते थे जिससे उन्हें पैसे भी मिलती थी। लेकिन कोरोना काल में उनका यह कमाने का जरिया भी खत्म हो गया है। 

Web Title: news uttar pradesh tallest man of india dharmendra pratap singh join samajwadi party Guinness World Records contest elcection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे