UP Election 2022: ओपिनियन पोल का चौंकाने वाला खुलासा, 245-267 सीटों से बन रही है यह सरकार, जानें जनता की नजर में कौन है अगला सीएम

By आजाद खान | Published: January 23, 2022 12:38 PM2022-01-23T12:38:20+5:302022-01-23T12:41:32+5:30

UP Election 2022: ओपिनियन पोल के अनुसार, इस चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकती है।

news up election 2022 survey clear whom govt is formed which party gain lose next cm sp bjp congress bsp | UP Election 2022: ओपिनियन पोल का चौंकाने वाला खुलासा, 245-267 सीटों से बन रही है यह सरकार, जानें जनता की नजर में कौन है अगला सीएम

UP Election 2022: ओपिनियन पोल का चौंकाने वाला खुलासा, 245-267 सीटों से बन रही है यह सरकार, जानें जनता की नजर में कौन है अगला सीएम

Highlightsयूपी में किसकी सरकार बनेगी इस पर एक नया सर्वे आया है। इस सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि इस चुनाव में किसको कितना फायदा-नुकसान होगा।ओपिनियन पोल में यह भी कहा गया है कि यूपी की जनता सीएम के तौर पर किसे सबसे ज्यादा पसंद करती है।

UP Election 2022: यूपी में चुनाव का माहौल गर्म है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जोर लगा रही है। वैसे तो यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं जिसका नतीजा 10 मार्च को ही आएगा। लेकिन इससे पहले कई ऐसे सर्वे सामने आ रहे है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में ज़ी ने एक सर्वे किया है जिसमें यह खुलासा किया है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी और किसको कितना फायदा और नुकसान होगा। यही नहीं इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि लोग यूपी के सीएम के तौर पर किसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

ओपिनियन पोल में क्या हुआ खुलासा

ज़ी के ओपिनियन पोल यह खुलासा हुआ है कि बीजेपी एक बार फिर से यूपी में सरकार बना रही है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा को बताया गया है और उसके बाद बीएसपी और कांग्रेस है। सर्वे के मुताबिक, जहां बीजेपी को 245-267 सीट मिल सकती है तो वहीं सपा को 125-148 सीट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल ने बीएसपी को 5-9 और कांग्रेस को 3-7 सीटे मिलने की बात कही गई है। इसके साथ पोल ने यह भी कहा है कि करीब 2-6 सीटें अन्य पार्टियों को भी मिल सकती है। 

किसे कितना फायदा-नुकसान और कौन बनेगा सीएम

सर्वे में यह भी कहा गया है कि इस चुनाव में बीजेपी को 45-67 सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं सपा को इससे 78-101 सीटों का फायदा मिल सकता है। ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को 4, बीएसपी को 10-14 और अन्य को 12-16 सीटों के नुकसान होने का भी खुलासा किया है। 

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनता सीएम योगी को फिर से मुख्यमंत्री के रुप में दोबारा देखना चाहती है। वहीं जनता की दूसरी पसंद अखिलेश यादव हैं। यूपी के 47 फीसदी लोग जहां योगी आदित्यनाथ को पसंद करते हैं वहीं 35 फीसदी लोग अखिलेश यादव को चाहते हैं। इसके बाद लोग मायावती और प्रियंका गांधी वाड्रा को लोग पसंद करते हैं। 
 

Web Title: news up election 2022 survey clear whom govt is formed which party gain lose next cm sp bjp congress bsp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे