न्यू ईयर 2019: गूगल ने भी डूडल बनाकर दी नए साल की बधाई, हर नजरिए से महत्वपूर्ण है 2019

By मेघना वर्मा | Published: January 1, 2019 11:16 AM2019-01-01T11:16:21+5:302019-01-01T11:16:21+5:30

Google Doodle Happy new year 2019: साल 2018 में 16 वीकेंड थे मगर 2019 में सिर्फ 10 लंबे वीकेंड थे। 12 जनवरी को शनिवार 13 को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्राति।

New Year google doodle new year 2019, happy new year 2018 doodle | न्यू ईयर 2019: गूगल ने भी डूडल बनाकर दी नए साल की बधाई, हर नजरिए से महत्वपूर्ण है 2019

न्यू ईयर 2019: गूगल ने भी डूडल बनाकर दी नए साल की बधाई, हर नजरिए से महत्वपूर्ण है 2019

नए साल की नई सुबह अपने अंदर इतनी पॉजिटीविटी लेकर आई है कि पूरा देश इस समय खुशियां मना रहा है। हर आदमी के मन में 2019 को लेकर नया उत्साह दिख रहा है। इस मौके पर गूगल भी डूडल बनाकर लोगों को नए साल की बधाई दे रहा है। पूरी दुनिया में जहां लोग आतिशबाजियों से नये साल का स्वागत कर रहे हैं वहीं गूगल ने जो डूडल बनाया है उसमें न्यू ईयर ईव में दो हाथी के बच्चे नजर आ रहे हैं। जिसमें एक हाथी गुब्बारों से खेल रहा है तो दूसरा हाथी का बच्चा पॉप कॉर्न खा रहा है. वहीं ऊपर घड़ी में 12 बजने में 5 मिनट बचे हैं। दोनों हाथी के बच्चों ने कैप पहनकर रखी है।

इस नए साल का गूगल ने वीडियो डूडल बनाया है। जिसे क्लिक करने पर आपको नये साल की बधाई मिलती है। पूरी दुनिया में इस समय धूम-धाम से नया साल मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे से अपनी बाते कन्फेस कर रहे हैं, वादे कर रहे हैं, न्यू ईयर रेजोल्यूशन ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस नए साल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मना रहे हैं। 

साल 2018 में 16 वीकेंड थे मगर 2019 में सिर्फ 10 लंबे वीकेंड थे। 12 जनवरी को शनिवार 13 को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्राति। शुरुआत जनवरी से ही हो गई है जो साल भर में चलता रहेगा। 2019 ना सिर्फ राजनैतिक नजरिए से ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट जगत के लिए भी यह साल काफी महत्वपूर्ण है। इस साल ना सिर्फ लोकसभा का इलेक्शन है बल्कि कई नई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।  

English summary :
Happy new year 2019 google doodle: New Year's New Dawn has brought such positivity that the whole country is celebrating happiness at this time. There is new enthusiasm in every man's mind in 2019. On this occasion, Google is also making a doodle and congratulating people on the New Year 2019.


Web Title: New Year google doodle new year 2019, happy new year 2018 doodle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे