लाइव न्यूज़ :

'नयी शिक्षा नीति' भारत को वैश्विक ज्ञान केंद्र में तब्दील करेगी: धर्मेंद्र प्रधान

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:23 IST

Open in App

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि 'नयी शिक्षा नीति, 2020' भारत को वैश्विक ज्ञान केंद्र में तब्दील करेगी, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अहम भूमिका अदा करेंगे। आईआईटी खड़गपुर के 71वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि 'आईआईटी केवल शिक्षा का केंद्र' ही नहीं बल्कि 'राष्ट्र निर्माण का केंद्र' बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, '' नयी शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा में पहुंच और समानता की दृष्टि को साकार करना है क्योंकि बहुत से युवा तकनीकी शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, ऐसे में हमने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी अंग्रेजी भाषा में दक्षता की कमी के कारण नहीं पिछड़ जाए।'' उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी) सभी बाधाओं को दूर करेगी और योग्य उम्मीदवारों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के तरीके में क्रांति लाएगी। प्रधान ने कहा कि देश के कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे छात्रों को अन्य स्थानीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराएंगे जोकि अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई करने के इच्छुक नहीं हैं। साथ ही कहा कि आईआईटी खड़गपुर एनईपी के उद्देश्यों को पूरा कर रहा है। शिक्षा मंत्री ने संस्थान के अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि वह दक्षता के लक्ष्यों को प्राथमिकता दें और इसे 'शिक्षा के केंद्र' से 'राष्ट्र निर्माण के केंद्र' में तब्दील करने के व्यापक लक्ष्य पर काम करें। प्रधान ने कहा कि कुछ दिन पहले ही भारत ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है और यह खुशी की बात है कि हम आईआईटी खड़गपुर का 71वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। शिक्षा सचिव अमित खरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां आईआईटी खड़गपुर उम्र के मामले में सबसे पुराना आईआईटी है, वहीं, यह नई तकनीक और पहल के मामले में सबसे 'युवा' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप