नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रंग होगा भगवा, इतने लाख होंगे खर्च

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 15, 2017 01:34 PM2017-12-15T13:34:28+5:302017-12-15T15:42:30+5:30

उत्तर प्रदेश में कई सरकारी भवनों के भगवा रंग में रंगने के बाद अब दिल्ली में वही नजारा देखने को मिलने वाला है।

New Delhi railway station being painted in saffron colour after several government building painted in saffron | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रंग होगा भगवा, इतने लाख होंगे खर्च

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रंग होगा भगवा, इतने लाख होंगे खर्च

उत्तर प्रदेश में कई सरकारी भवनों के भगवा रंग में रंगने के बाद अब दिल्ली में वही नजारा देखने को मिलेने वाला है। दिल्ली में अब रेलवे स्टेशन को भवना रंग मिलना शुरू हो गया है।  रेलवे स्टेशन की दीवारें पहले हल्के नीले रंग की थीं, लेकिन अब इसे भगवा रूप दिया जाना शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन अब भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में सचिवालय को भगवा रंग में रंगवाने की खबर मीडिया की सुर्खियों में रही थी। इसके बाद यूपी के बिजनौर के अफजलगढ़ थाने को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगाने की भी काफी चर्चा हुई। लेकिन दिल्ली में पहली बार किसी सार्वजनिक इमारत को भगवा पेंट किया जा रहा है। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के बाद केंद्र सरकार की कुछ दूसरी इमारतों को भी भगवा रंग दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भगवा रंगवाने में करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। ये राशि रेल बज़ट से खर्च की जाएगी। विपक्षी दल सरकारी खर्च पर सार्वजनिक इमारतों को भगवा रंगवाने का पहले भी विरोध कर चुके हैं ऐसे में नई दिल्ली स्टेशन का रंग बदलने पर भी विवाद होने की आशंका है।

Web Title: New Delhi railway station being painted in saffron colour after several government building painted in saffron

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे