लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: मृत मां की लाश को ई-रिक्शा में ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने रोका-पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 16:48 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया है कि शख्स की मां काफी लंबे समय से बीमार थी। ऐसे में वह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती भी थी। ऐसे में अस्पताल से निकलने के बाद उसकी मां का मौत हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स अपनी मृत मां की लाश को ई-रिक्शा में ले जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने उसे रोका और लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि लाश पर किसी किस्म के खरोच या निशान नहीं दिखाई दिए है।

नई दिल्ली:  मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक अपनी मां के शव को अपने वाहन में ले जाता पाया गया। एक ई-रिक्शा चालक को एक शव को ले जाते देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को रोका था और पूरी जानकारी ली थी। 

पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा में वह जिस लाश को ले जा रहा है वह उसकी मां थी। ऐसे में पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर इसमें आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शाम करीब सात बजे ‘पीसीआर’ (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा में एक बुजुर्ग महिला का शव ले जाता दिखा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा चालक की पहचान बेगमपुर निवासी जगदीश (32) के रूप में हुई। 

अधिकारी ने बताया कि जगदीश ने अपनी मां धनवती देवी (65) को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार थीं। जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को शाम में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मामले में पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक यूपी के बांदा का रहने वाला है, ऐसे में उसकी मां के देहांत के बाद वह उसकी लाश को ई-रिक्शा में रखकर अपने गांव ले जा रहा था। ऐसे में जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, अधिकारियों ने उसे रोका और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

डीएसपी संजय सैन ने बाताया है कि लाश पर किसी किस्म के निशान और घाव नहीं दिखाई दे रहे थे। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है।  

टॅग्स :New DelhiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील