लाइव न्यूज़ :

नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र महाकुंभ के लिए हरिद्वार पहुंचे, सीएम ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 23:31 IST

Open in App

हरिद्वार/ देहरादून, 11 अप्रैल नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह रविवार को पहली बार कुंभनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां वह सोमवार को सोमवती अमावस्या पर संतों के साथ शाही स्नान करेंगे ।

महाकुंभ में आगमन पर राजा ज्ञानेंद्र का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।

यहां पहुंचने के बाद राजा ज्ञानेंद्र ने दक्षिण काली मंदिर में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना की । वह अखाड़े के साधु-संतों से भी मिले और उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।

नेपाल के पूर्व राजा सोमवार को निरंजनी अखाड़े के शाही जुलूस में शामिल होकर हर की पैडी पर गंगा स्नान करेंगे । यह पहला मौका है कि किसी देश का राजा संतो के साथ महाकुंभ मेले में शाही स्नान करेगा ।

कुंभ के मौके पर हरिद्वार पहुंचे राजा ज्ञानेंद्र ने अपने आप का सौभाग्यशाली बताया । यात्रा से अभिभूत नेपाल के पूर्व नरेश ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि संतों के दर्शन के साथ—साथ वह सोमवार को शाही स्नान भी करेंगे ।

मुख्यमंत्री ने राजा ज्ञानेंद्र को भेजे अपने संदेश में कहा, ‘‘ देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।’’

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेंद्र को पुष्पगुच्छ भेंट किया। पूर्व नेपाल नरेश ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया।

निरंजनी अखाडे के स्वामी कैलाशानंद कहा कि नेपाल विश्व का इकलौता हिन्दू राष्ट्र है और राजा ज्ञानेंद्र नेपाल के पूर्व राजा हैं जो नारायण (भगवान) के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती काली की पूजा अर्चना करने के साथ— साथ राजा ज्ञानेंद्र ने संतो का भी आशीर्वाद प्राप्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos